लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः बसपा प्रमुख मायावती और सांसद सतीश चंद्र मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- सपा के पास 400 उम्मीदवार नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2022 14:52 IST

UP Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने जा रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव हो रहा हैं।पंजाब में बसपा का शिरोमणी अकाली दल के साथ गठबंधन है।

UP Elections 2022:  बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर समाजवादी पार्टी के पास 400 उम्मीदवार नहीं होंगे, तो वे 400 सीटें कैसे जीतेंगे? न तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा, उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने जा रही है।

मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “कई प्रदेशों में चुनाव हो रहा हैं, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव हो रहा हैं। बहन मायावती जी चुनाव लड़वाने का काम कर रही हैं। मायावती जी ने हम लोगों को जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उनको लेकर इन सारे चुनाव वाले राज्यों में जाने का काम हम लोग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम लोग चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, मैं (सतीश मिश्रा) अभी राज्यसभा का सदस्य हूं। इसलिए मैं भी चुनाव नही लड़ रहा हूं।” गौरतलब हैं कि बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। पंजाब में बसपा का शिरोमणी अकाली दल के साथ गठबंधन है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022मायावतीSatish Chandra Mishraलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र