लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: वाराणसी में मतदाता सूची फिंकवाने के आरोपी जवान को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया, पीएसी की तैनाती की गई

By विशाल कुमार | Updated: March 7, 2022 13:14 IST

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन ना कराए जाने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किए जाने के आरोप में चमन लाल को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त करने का आदेश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकमच्छा में बने मतदान बूथ संख्या 243 - 246 पर तैनात था उपनिरीक्षक चमन लाल।सभी पोलिंग एजेंट की मतदाता सूची फिंकवाने के आरोप पर कार्रवाई।उनके स्थान पर रिजर्व सीपीएमएफ अथवा पीएसी को मतदान केंद्र पर लगाने का आदेश दिया गया।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट विधानसभा सीट के एक बूथ में तैनात आईटीबीपी के उपनिरीक्षक को, पोलिंग एजेंट की मतदाता सूची फिंकवा देने के आरोप में सोमवार को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा जिला निर्वाचन अधिकारी भी हैं।

उन्होंने बताया कि वाराणसी कैंट सीट के अंतर्गत रणवीर संस्कृत विद्यालय, कमच्छा में बने मतदान बूथ संख्या 243 - 246 पर तैनात उपनिरीक्षक चमन लाल पर निर्वाचन के दौरान सभी पोलिंग एजेंट की मतदाता सूची फिंकवाने और उम्मीदवार को मतदान कक्ष में जाने से रोकने के आरोप हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन ना कराए जाने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किए जाने के आरोप में चमन लाल को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त करने और उनके स्थान पर रिजर्व सीपीएमएफ अथवा पीएसी को मतदान केंद्र पर लगाने का आदेश दिया गया।

वाराणसी में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 21.19 फीसदी मतदान हो चुका था। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान प्रक्रिया में सुबह 9:30 बजे तक आठों विधानसभा में करीब 17 ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई जिसे तत्काल निर्वाचन कार्यालय द्वारा दूसरी मशीन लगाते हुए मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई।जिले में वाराणसी कैंट, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, अजगरा, रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा और शिवपुर के लिए मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी की आठ सीटों पर सभी की नजर है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावआईटीबीपीचुनाव आयोगPAC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज