लाइव न्यूज़ :

UP Election: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में मामला दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 21:56 IST

UP Election: अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं। हमने पहले और दूसरे चरण में ही शतक लगा दिया है और तीसरे, चौथे में दूसरा शतक लग जाएगा। बाकी जितने चरण बचेंगे उनमें समाजवादी पार्टी और गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था।सपा की दोबारा सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को स्थाई नौकरी दी जाएगी।कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है।

UP Election: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर मीडिया से बातचीत करने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान अभिनव स्कूल सैफई स्थित मतदान केंद्र पर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मीडिया के लोगों से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को जाँच के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सैफई थाने में सपा अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सामान गोरखपुर ले जाने के लिए पैकर्स एंड मूवर्स को बुलाया है और 11 मार्च का हवाई टिकट भी खरीद लिया है।

अखिलेश ने हरदोई के संडीला में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा और कहा "अभी सुनने को मिला है कि हमारे मुख्यमंत्री ने पीएम को बुलाया है। पीएम का मतलब पैकर्स एंड मूवर्स से है जो लोग घर का सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते हैं।"

उन्होंने योगी पर हमले जारी रखते हुए कहा "हारने वाला पहलवान ही खिसियाता है। आपने बाबाजी की शक्ल देखी है। बताइए उस पर 12 बज गए कि नहीं। अब तो गोरखपुर वाले भी उनके लिए एक गाना गाने लगे हैं। आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री ने जब से उन्हें पैदल किया तब से वह लगे थे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जनता ने उन्हें अपने घर गोरखपुर भेज दिया और सुनने में आया है कि उन्होंने 11 तारीख का हवाई जहाज का टिकट भी खरीद लिया है।" उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा "भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि इनके खिलाफ जनता में 440 वोल्ट का करंट चल रहा है।

आपने इनके बयान देखे होंगे जिन नेताओं की भाषा बदली है, वे जनता का समर्थन नहीं पा रहे हैं और इस बार जनता ने इनकी खड़ी कर दी है खटिया, इसीलिए इनके बयान आ रहे हैं घटिया।" गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा परिवारवाद और गुंडाराज फैलाने और आतंकवाद को प्रश्रय देने के आरोप लगाकर सपा पर काफी हमलावर है।

अखिलेश ने रविवार को एक ट्वीट कर साइकिल के महत्तव को भी बताया । उन्होंने कहा,''खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकिल,सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकिल, महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकिल, साइकिल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है।'' गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में एक जनसभा में कहा था।

जितने भी धमाके हुए सब समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर रखकर किये गये और मैं हैरान हूं कि उन्होंने (आतंकियों) साइकिल को क्‍यों पसंद किया, 2006 में काशी में बम धमाका हुआ था, संकट मोचन मंदिर में धमाका किया गया, कैंट रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया और तब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।'' अखिलेश ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी करारा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का कोई भरोसा नहीं कि वह कब किससे जा मिलें।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Uttar Pradesh Basic Educationअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो