लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के बच्चों का इंस्टाग्राम हैक किए जाने आरोपों की जांच के लिए सरकार खुद दर्ज कराएगी शिकायत, कल प्रियंका ने लगाया था आरोप

By विशाल कुमार | Updated: December 22, 2021 11:22 IST

विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को कहा था, "फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। सरकार के पास और कुछ काम नहीं है क्या?"

Open in App
ठळक मुद्देकल यूपी में प्रियंका ने बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउँट हैक किए जाने का आरोप लगाया था।सरकार स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज करेगी।अब तक गांधी-वाड्रा परिवार द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जाने के आरोपों की जांच के लिए सरकार स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज करेगी।

विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को कहा था, "फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। सरकार के पास और कुछ काम नहीं है क्या?"

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा है कि आरोपों की जांच के लिए सरकार द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज करेगी।

सूत्रों ने कहा कि इंस्टाग्राम से यह भी पता चला है कि अब तक गांधी-वाड्रा परिवार द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई अनियमित गतिविधियां या पोस्टिंग की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके फोन टैप कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी बातचीत सुनते हैं।

उन्होंने ये आरोप आयकर विभाग द्वारा सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अखिलेश के करीबी माने जाने वाले तीन अन्य लोगों के आवासों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद लगाए थे।

बता दें कि, विपक्ष इजरायली कंपनी एनएसओ के जासूसी स्पायवेयर पेगासस सॉफ्टवेयर का मुद्दा लगातार उठा रहा है और संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि सरकार विपक्ष, जजों, पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ अपने भी लोगों की जासूसी कर रही है। 

फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की दलील को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। विपक्ष भी लगातार संसद में इस मामले पर बहस चाहता है लेकिन सरकार इनकार कर रही है।

वहीं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था और उस पर बिटकॉइन को मंजूरी देने की घोषणा की गई थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीइंस्टाग्राममोदी सरकारInformation Technologyकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी