लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भाजपा उम्मीदवार के प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक, सांप्रदायिक भाषण पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 06:53 IST

निर्वाचन आयोग के आदेश में कहा गया कि सिंह की टिप्पणी ‘‘पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना और उकसाने वाली हैं जिनसे समाज में धार्मिक सद्भाव बिगड़’’ सकता है। सिंह पर प्रतिबंध की अवधि बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतिलोई विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह पर हुई कार्रवाई।आयोग ने अपने आदेश में कहा कि सिंह ने बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया।सिंह पर प्रतिबंध की अवधि बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के आरोप में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए मंगलवार को रोक लगा दी।

आयोग ने अपने आदेश में कहा कि तिलोई विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह ने बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया।

आदेश में कहा गया कि सिंह की टिप्पणी ‘‘पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना और उकसाने वाली हैं जिनसे समाज में धार्मिक सद्भाव बिगड़’’ सकता है। सिंह पर प्रतिबंध की अवधि बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में सिंह हिंदी में कथित तौर पर यह कहते सुनाई देते हैं, ‘‘...यदि आपको भारत में रहना है तो (आपको) ‘राधे-राधे’ कहना होगा, नहीं तो जैसे बंटवारे के दौरान लोग पाकिस्तान गए थे, आप भी जा सकते हैं...आपकी यहां जरूरत नहीं है।’’

चुनाव आयोग ने रविवार को सिंह को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने यह स्वीकार करते हुए जवाब दिया कि उन्होंने 18 फरवरी को भाषण दिया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद विस्फोट मामले का जिक्र कर रहे थे, न कि भारत में किसी भी समुदाय के लिए।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार