लाइव न्यूज़ :

'अखिलेश यादव ने लड़ी बढ़िया लड़ाई'- शरद पवार ने सपा प्रमुख का हौसला बढ़ाते हुए 'आप' की तारीफ की, महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए कही यह बात

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 16:44 IST

UP Election 2022 Results: शरद पवार ने कहा, ''पंजाब की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया।''

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की बहुमत पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी राय रखी है।उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने पूरे दम से चुनाव लड़ा है, उनका कोई दोष नहीं है। शरद पवार ने आप की जीत के लिए उनकी पार्टी की तारीफ की है।

UP Election 2022 Results: बीजेपी की बहुमत को देखते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पर उन्होंने कहा, ''सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गलती नहीं है, उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा। उन्हें चुनाव परिणामों के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि इस देश में उनका कद ऊंचा है। उन्होंने पहले से बेहतर लड़ाई लड़ी है।'' उन्होंने आम आदमी पार्टी के जीत को भी बहुत अच्छा माना है और बधाई भी दी है। उन्होंने कहा, ''पंजाब की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया। पंजाब के किसानों के दिल में था पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा था, बीजेपी को महाराष्ट्र में ढाई साल इंतजार करना होगा।''

403 सीटों के चुनाव हुई थी

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई थी। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की गई थी। 

सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए थे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए थें। इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया था। शुक्ला ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतगणना प्रेक्षक तैनात किया गया था। 

मतगणना स्थल पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल को भी पालन किया गया था

मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह को मेरठ तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास को वाराणसी में तैनात किया गया था। किसी भी तरह के विजय जुलूस या रैली पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022शरद पवारNCPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम