लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, समाजवादी पार्टी की सूची में माफिया, डाकू और हत्या करने वाले लोगों का नाम है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 14:58 IST

योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए पार्टी को अपराधियों का अखाड़ा बता दिया है

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव में भाजपा का कहना है कि उसका मुकाबला सीधे समाजवादी पार्टी से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी अखिलेश यादव पर कर चुके हैं जुबानी हमलाअनुराग ठाकुर ने जब अखिलेश यादव पर तंज किया था तो उस समय अपर्णा यादव उनके साथ थीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं के बयानों की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए पार्टी को अपराधियों का अखाड़ा बता दिया।

वैसे अर देखें तो यूपी की सियासत में भाजपा के सामने मुकाबले में सीधे समाजवादी पार्टी ही खड़ी है। यही कारण है कि भाजपा नेता और मंत्री अपने बयानों में सीधे-सीधे समाजवादी पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। 

अब अगर मंत्री ब्रजेश पाठक के बयान की बात करें तो उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा है, 'समाजवादी पार्टी की जो सूची आई है उसमें आतंकवाद के समर्थक लोग, माफिया, डाकू और हत्या करने वाले लोग शामिल हैं और वो (सपा मुखिया अखिलेश यादव) पूरी तरह से देश को अराजगकता की आग में झोंकना चाहते हैं। जब परिणाम आएगा तब इसका खामियाज़ा पार्टी को जरूर भुगतना पड़ेगा।' 

2022 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट तौर पर अखिलेश यादव और सपा की नीतियां भाजपा के हमले के केंद्र में हैं। बीते दिनों सूबे की राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन करते समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला था।

अनुराग ठाकुर ने कहा था कि यह वही सपा है, जिससे जनता खफा है और 10 मार्च के बाद अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा था कि अखिलेश जी रोजाना प्रेस कांफ्रेस करते हैं लेकिन अब तक सपा गठबंधन की पहली सूची के बाद दूसरी सूची नहीं आ पाई है क्योंकि पहली सूची में जेल वाले थे या बेल वाले थे।

वहीं कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के भाजपा में शामिल होने के वक्त भी अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि भाजपा में दंगा रोकने वाले शामिल होते हैं और सपा में दंगा करवाने जाते हैं।

इसके अलावा अखिलेश यादव के मुफ्त 300 यूनिट बिजली देने के वादे पर अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जब सत्ता में थे तब तो जनता को बिजली नहीं दे पाए थे और आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवBrajesh Pathakसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

कारोबारपेट्रोल पंप मालिक ट्रैक्टर में 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं दे रहे?, 15 जिलों में भटक रहे किसान

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार