लाइव न्यूज़ :

बसपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायन को दिया टिकट, जारी की तीसरे चरण के 53 उम्मीदवारों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2022 19:34 IST

UP Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और सपा पर हमला किया। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि योगी सरकार हर मामले में विफल है। 

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ हो रहा है।मोदी और योगी सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण हैं।आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है।

UP Election 2022:  बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में 53 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर तीसरे चरण की सूची जारी करते हुए कहा, ''बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' बसपा द्वारा जारी सूची में 15 सुरक्षित सीटों के अलावा करहल और जसवंत नगर सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा हैं।

पार्टी ने हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की हैं । बसपा ने मैनपुरी की करहल सीट से कुलदीप नारायन को उतारा हैं, यहां उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से होगा।

इसी तरह इटावा की जसवंतनगर सीट से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को उतारा हैं यहां उनका मुकाबला सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल यादव से होगा । कानपुर की महाराजपुर सीट पर बसपा ने सुरेंन्द्र सिंह चौहान को उतारा हैं यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार और सरकार में मंत्री सतीश महाना से होगा।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीबीएसपीयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार