लाइव न्यूज़ :

UP Election: यूपी में पांचवें चरण में सुस्ती, सुबह 11 बजे तक 21.39% वोटिंग, जानें किस जिले में हुआ कितना मतदान

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2022 12:14 IST

UP Election 2022: यूपी में पांचवें चरण में वोटिंग की रफ्तार धीमी है। करीब 22 प्रतिशत मतदान सुबह 11 बजे तक हुआ है। सुबह 9 बजे तक ये आंकड़ा 9 प्रतिशत से कुछ अधिक था।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कौशांबी में हुआ है, यहां 25.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है।यूपी में पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान ही हो सका था, इसके बाद आई थोड़ी तेजीआज 61 सीटों पर मतदान होने के बाद यूपी में 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण में आज 12 जिलों की 61 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। हालांकि मतदान की गति धीमी है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक यूपी में 21.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें भी सबसे ज्यादा कौशांबी में 25.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान ही हुआ था।

यूपी में पांचवें चरण में करीब 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) के मतदाता हैं। पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले में वोटिंग हो रही है।

यूपी चुनाव: 11 बजे तक किस जिले में कितना मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार अमेठी में 21.55 प्रतिशत मतदान सुबह 11 बजे तक हो चुका है। इसके अलावा अयोध्या में 24.61 फीसदी, बहराइच में 22.82 फीसदी और बाराबंकी में 18.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं चित्रकूट में 25.59 प्रतिशत, गोंडा में 22.29 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में 20.09 प्रतिशत वोटिंग हुई है। प्रयागराज- 18.78 प्रतिशत, रायबरेली- 20.11 प्रतिशत, श्रावस्ती- 23.18 प्रतिशत, सुल्तानपुर में 22.44 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बता दें कि पांचवें चरण में कुल 560 आदर्श मतदान केन्द्र और 171 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और रविवार को 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा। 

इसके बाद अंतिम दो चरणों में तीन मार्च और सात मार्च को 111 सीटों पर मतदान होगा। राज्‍य में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में प्रस्तावित हो रहे हैं। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह