लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद लड़ेंगे गोरखपुर से चुनाव, योगी आदित्यनाथ को देंगे टक्कर

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2022 13:14 IST

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने ऐलान किया है कि वे गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसी सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर आजाद यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में गोरखपुर से मैदान में उतरेंगे, उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है।गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से ही योगी आदित्यनाथ भी मैदान में होंगे। चंद्रशेखर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यूपी में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

लखनऊ: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में गोरखपुर से मैदान में उतरेंगे। ऐसे में गोरखपुर में उनकी टक्कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तय हो गई है। भाजपा ने सीएम योगी को गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने इससे पहले मंगलवार को ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद चंद्रशेखर ने ये ऐलान किया था। चंद्रशेखर ने साथ ही कहा था कि अब सपा अगर 100 सीट भी देगी तब भी पार्टी उनके साथ गठबंधन नहीं करेगी।

34 साल के दलित नेता चंद्रशेखर आजाद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में वे इससे पीछे हट गए थे। चंद्रशेखर तब कहा था कि चूंकि उस समय उनकी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी, इसलिए मायावती की पार्टी का समर्थन करना बेहतर था।

आजाद समाज पार्टी जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

चंद्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी की थी। चंद्रशेखर आजाद ने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए और कहा कि पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था। उसके बाद उनकी पार्टी के साथ ‘छल’ किया गया।

चंद्रशेखर ने साथ ही कहा कि वह भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी जिनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभीम आर्मीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज