लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य पर बीजेपी को भरोसा, इस विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

By रुस्तम राणा | Published: January 15, 2022 4:43 PM

पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वे आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। सितंबर 2021 से वह इस पद पर सवार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगी उत्तराखंड की पूर्व गवर्नर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं बेबी रानी मौर्य

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहले दो चरणों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 107 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में उत्तराखंड की पूर्व गर्वनर बेबी रानी मौर्य का भी नाम शामिल है। पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वे आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। सितंबर 2021 से वह इस पद पर सवार हैं। 

बता दें कि साल 1995 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। वह शुरूआत से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं। वे आगरा की पहली महिला मेयर चुनी गई थीं और वर्ष 1995 से 2000 तक वे इस पद पर बनी रहीं। साल 2007 में उन्हें पार्टी ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच वर्ष 1997 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनाया गया था। फिर साल 2002 में वे राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं और 2018 में उन्हें बाल अधिकार सरंक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया था। इसी साल उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे इस पद पर सितंबर 2021 तक बनी रहीं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

उनके इस्तीफा देने के बाद ही सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी थी कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनके चुनाव लड़ने की आशंकाओं पर अटकलें लगने लगी थीं। अब पार्टी ने उनपर एकबार फिर से भरोसा जताया है और उन्हें आगरा ग्रामीण से टिकट दिया है। 

वहीं पार्टी की ओर से रविवार को पहले चरण और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची में अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को टिकट दिया है। संदीप इस समय योगी मंत्री मंडल में है और अतरौली सीट उनके दादा कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही है।

इसके अलावा पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कभी भी विधानसभा का इलेक्शन नहीं लड़ा है। योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं।

टॅग्स :Baby Rani Mauryaविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttar Pradesh Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतRae Bareli Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को झटका, सपा के बागी विधायक मनोज पांडे भाजपा में शामिल, अमित शाह के बगल में बैठे

भारत अधिक खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम केजरीवाल के घर से गार्ड ने हाथ पकड़ कर निकाला

भारतLok Sabha Election 2024: दिल्ली में आज राहुल गांधी और PM नरेंद्र मोदी की रैली, इस बीच पुलिस का ट्राफिक को लेकर अलर्ट!

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट