लाइव न्यूज़ :

अतरौली से कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह लड़ेंगे चुनाव, इस सीट से उनके दादा 8 बार जीत चुके हैं विधायकी

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 06:40 IST

संदीप सिंह फिलहाल योगी सरकार में मंत्री पद पर हैं। उन्होंने साल 2017 का चुनाव भी यहीं से लड़ा था और जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय योगी सरकार में मंत्री पद हैं संदीप सिंहअतरौली सीट से कल्याण सिंह 8 बार रह चुके हैं विधायक

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से शनिवार को पहले चरण के 57 और दूसरे चरण के 38 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा सीट से बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को टिकट दिया है।

यानी अब कल्याण सिंह की विरासत एकबार फिर से उनके पोते के जिम्मे है। बताते चलें कि कल्याण सिंह इस सीट से 8 बार विधायक रहे हैं। संदीप सिंह फिलहाल योगी सरकार में मंत्री पद पर हैं। उन्होंने साल 2017 का चुनाव भी यहीं से लड़ा था और जीत हासिल की थी। पिछली  साल 1967 से अतरौली विधानसभा कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही है। अतरौली विधानसभा से ही निकलकर वे यूपी के सीएम भी बने।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की इस बेबी रानी मौर्य का भी नाम शामिल है। पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण से प्रत्याशी घोषित किया है। बेबी रानी मौर्य के उत्तराखंड राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह विस चुनाव लड़ेंगी। राज्यपाल बनने से पहले वे आगरा की मेयर पद पर भी रह चुकी हैं।  

इसके अलावा पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कभी भी विधानसभा का इलेक्शन नहीं लड़ा है। योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और 7 मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

टॅग्स :Kalyan Singhविधानसभा चुनाव 2022assembly Election 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार