लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अकेले चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद ने 33 सीटों पर नामों का ऐलान किया

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 14:50 IST

सपा या उसके प्रमुख का नाम लिए बिना भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गठबंधन के लिए 25 सीटों पर चर्चा हुई थी लेकिन बाद में उन्हें "धोखा" दिया गया।  हालांकि, उन्होंने कहा कि अन्य छोटी पार्टियों के लिए विकल्प खुले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए 25 सीटों पर चर्चा हुई थी लेकिन बाद में उन्हें धोखा दिया गया।उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है।

लखनऊ: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आजाद समाज पार्टी के 33 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

सपा या उसके प्रमुख का नाम लिए बिना आजाद ने कहा कि गठबंधन के लिए 25 सीटों पर चर्चा हुई थी लेकिन बाद में उन्हें "धोखा" दिया गया।  हालांकि, उन्होंने कहा कि अन्य छोटी पार्टियों के लिए विकल्प खुले हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है और चुनाव के बाद हम उन्हें रोकने के लिए गठबंधन के लिए तैयार हैं।"

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ. कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया. लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी।

इससे पहले आजाद के साथ गठबंधन की रणनीति साफ नहीं होने पर अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह आजाद को विधानसभा की तीन सीटें, एक विधान परिषद की सीट और मंत्री पद देने को तैयार थे लेकिन उन्हें किसी का फोन आया और उसके बाद वे पीछे हट गए।

वहीं, समाजवादी पार्टी से गठबंधन न होने पर चंद्रशेखर ने अखिलेश को दलित विरोधी बताया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभीम आर्मीचंद्रशेखर आजादसमाजवादी पार्टीBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो