लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ लौटीं अपर्णा यादव ने लिया नेताजी का आशीर्वाद, समर्थकों को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 12:18 IST

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वापस लखनऊ लौटी हैं। लखनऊ आने के बाद उन्होंने पैर छूकर नेताजी से आशीर्वाद लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ वापस लौटीं अपर्णा यादवघर आने के बाद उन्होंने पैर छूकर नेताजी से आशीर्वाद लियाअपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी थी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली थी। वहीं, अब वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ वापस आ गई हैं और घर आने के बाद उन्होंने पैर छूकर नेताजी से आशीर्वाद लिया। 

अपर्णा ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "भाजपा की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।" अपर्णा ने इस ट्वीट के अलावा एक अन्य ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा, "भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके दिल्ली से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुँचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, मैं आप सब का धन्यावाद ज्ञापित करतीं हूँ कि इतनी बड़ी संख्या में पधार कर आप सब ने मेरा सम्मान बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया।"

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी थी। इस सिलसिले में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की थी। हमें उम्मीद है कि वह हमारी विचारधारा भाजपा में ले जाएंगी।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अपर्णा यादवअखिलेश यादवBJPसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल