लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: रैली में बोले अमित शाह- 10 को बनवाएं भाजपा सरकार, 18 मार्च को पाएं फ्री गैस सिलेंडर

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 16, 2022 09:22 IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से जीताओ और पांच साल तक किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देऔरैया में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा को 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से जीताओ और पांच साल तक किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगाउन्होंने ये भी कहा कि पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी और बसपा का सुपड़ा साफ होगा और भाजपा तेज़ी के साथ 300 सीटों की ओर बढ़ रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य की जनता से वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सत्ता में वापस आती है तो होली (18 मार्च) को घर-घर मुफ्त गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे। औरैया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने किसानों को मुफ्त बिजली सहित कई रियायतों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल तक किसी भी किसान को बिजली बिल नहीं देना होगा।

वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी और बसपा का सुपड़ा साफ होगा और भाजपा तेज़ी के साथ 300 सीटों की ओर बढ़ रही है। अपनी बात को जारी रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि अगर भाजपा यूपी में लड़कियों को स्कूटी देगी तो वह ईंधन देंगे। लेकिन अगर सपा सत्ता में आती है, तो न तो स्कूटी होगी, न ही कोई ईंधन। 

मालूम हो, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले तो कल यानि 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सात चरणों में वोटिंग होनी है। बताते चलें कि दो चरणों के बाद 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अमित शाहUttar Pradesh assemblyभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार