लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: 'शर्म तुम्हें आनी चाहिए, अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए,' सदन में अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी

By आजाद खान | Updated: February 25, 2023 15:11 IST

विधानसभा में आज सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। ऐसे में सीएम योगी को सपा को लेकर यह कहते हुए सुना गया है कि 'समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को पाला। समाजवादी पार्टी की मदद से ही अतीक अहमद सांसद बना। उसको संरक्षण मिला और ये हम पर सवाल उठा रहे हैं। माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। प्रयागराज की घटना बेहद दुखद है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

Open in App
ठळक मुद्देसदन में आज सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशासा साधा है। सीएम को यह कहते हुए सुना गया कि "शर्म तुम्हें आनी चाहिए....अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए।"इस घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

लखनऊ: विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने अतीत को लेकर सपा और अखिलेश यादव को घेरा और सवाल भी खड़े किए है। 

मुख्यमंत्री योगी ने यह आरोप लगाया है कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो माफियाओं और अपराधियों के संरक्षण देती है और उन्हें विधायक और सांसद भी बनाती है। यही नहीं सदन में सीएम योगी ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बयान का भी जिक्र किया और फिर अखिलेश यादव को यह कह दिया कि शर्म तुम्हें आनी चाहिए, अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए।

क्या कहा सीएम योगी ने

दरअसल, प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो रही थी। आपको बता दें कि इस घटना के कई वीडियो छोटे-छोटे क्लिप में सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे है। 

इस बीच सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों द्वारा हंगामें पर एतराज जताया और कहा कि ये लोग जब महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं करते है तो आधी आबादी का सम्मान कैसे करेंगे। इसके बाद सीएम योगी ने गेस्ट हाउस कांड और मुलायम सिंह यादव के ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है’ बयान का जिक्र किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि शर्म करो। 

इस दौरान अखिलेश यादव बार-बार सीएम योगी को कह रहे थे कि शर्म करो...शर्म करो। ऐसे में इस पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए तुम अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए।' वायरल हो रहे वीडियो में यह देखा गया है कि सीएम योगी के इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें टोकना बंद कर दिया और अपनी सीट पर बैठ गए। 

सपा और अतीक अहमद को लेकर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी को सदन में यह भी कहते हुए सुना गया है कि 'समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को पाला। समाजवादी पार्टी की मदद से ही अतीक अहमद सांसद बना। उसको संरक्षण मिला और ये हम पर सवाल उठा रहे हैं। माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। प्रयागराज की घटना बेहद दुखद है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये जो अपराधी और माफिया हैं आखिर ये पाले किसके द्वारा गए हैं? क्या ये सच नहीं है कि जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है उन्हें सपा ने सांसद बनाया था? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवायरल वीडियोअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है