लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार का फैसला, पतंजलि फूड पार्क की  जमीन रद्द नहीं, योगी ने की बालकृष्ण से बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2018 00:51 IST

 2016 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में पतंजलि फूड पार्क का शिलान्यास किया गया था।

Open in App

लखनऊ, 6 जून:  ग्रेटर नोएडा में बनने वाले पतंजलि के फूड पार्क को रद्द करने की बात पर उत्तर प्रदेश ने इनकार कर दिया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे में पतंजलि आयुर्वेद को आवंटित की गई जमीन रद्द नहीं की गई है।यूपी सरकार ने जमीन रद्द होने की बात से तब इनकार किया, जब आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की थी। 

इन सबके इतर पतंजलि के फूड पार्क की जमीन रद्द होने की खबर राजनीतिक गलियारों तक पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंतजलि के एमडी बालकृष्ण को फोन कर बात की है। सीएम योगी ने बालकृष्ण से कहा, जो भी तकनीकी समस्या हुई है, उसे दूर कर लिया जाएगा 

गौरतलब है कि आचार्य बालकृष्ण ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जमीन रद्द होने की बात की पुष्टि की थी। योगगुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने प्रदेश में प्रस्तावित पतंजलि फूड पार्क को अब कहीं और शिफ्ट करने की बात कही है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में फूड पार्क को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है और इससे किसानों की स्थिति नहीं सुधर सकती है। इसी बात के बाद राज्य सरकार ने पतंजलि के फूड पार्क को रद्द करने की बात से इनकार कर दिया।

सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मथुरा के इन छह इलाकों में पूर्ण रूप से शराबबंदी

बता दें कि  2016 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में पतंजलि फूड पार्क का शिलान्यास किया गया था। 2016 में ही पतंजलि ग्रुप यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी में 465 एकड़ जमीन अलॉट की गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :बाबा रामदेवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह