लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दावा- यूपी में 45 लाख में 35% पक्के आवास मुसलमानों को मिले, शौचालय पाने वालों में 30% से ज्यादा मुस्लिम

By अनिल शर्मा | Updated: January 28, 2022 15:56 IST

एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिमों की आबादी 19 फीसदी है और उनको लाभ 35 फीसदी मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी 19 फीसदी है और लाभ 35 फीसदी पार रहे हैंयूपी सीएम ने कहा कि 43 लाख आवास में 35 फीसदी मुस्लिमों को दिए गएमुस्लिमों को टिकट नहीं दिए जाने पर योगी ने कहा कि यह जीत और हार के समीकरण पर तय होता है

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी कार्यक्रम में दावा किया कि उनकी सरकार में 43 लाख आवास दिए गए जिनमें 35 फीसदी मुस्लिम आबादी को आवास मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2 करोड़ 62 लाख शौचालय बनाए जिसका 33-35 फीसदी लाभ मुस्लिमों को मिला है।

सीएम आदित्यनाथ ने ये सब बातें टीवी चैनल एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में कही। प्रदेश में मुस्लिमों की असुरक्षा की भावना को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हम 15 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं जिनमें 5 फीसदी मुस्लिम समाज से जुड़े लोग हैं। क्या इसमें भेदभाव हुआ है? हमने 9 करोड़ लोगों को फ्री में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा के तहत सालान 5 लाख का कवर दे रहे हैं। इनमें 3 करोड़ मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबादी उनकी 19 फीसदी और लाभ 35 फीसदी। और तब भी कहेंगे कि उनके खिलाफ अन्याय हो रहा है तो इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है। यूपी सीएम ने आगे कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति बीजेपी सरकार ने दिलाया है। और उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने तीन तलाक कानून बनने पर तलाक शब्द कहनेवाले अपराधी को जेल में डालने का काम किया।

मुस्लिमों को टिकट ना दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी सब मुस्लिमों को टिकट देने का ठेका ले ले न। हर सीट पर टिकट दे दें, कौन रोक रहा है? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टिकट वितरण विश्वास पर आधारित होता है, लोगों के आवेदन पर आधारिध होता है। जीत और हार के समीकरण पर तय होता है। ये मेरे कहने या मेरे देने से नहीं होता है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार