लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः चंदौली में सपा उम्मीदवार मनोज डब्लू पर मारपीट का आरोप, भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह पहुंचे सैयदराजा थाने

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 12:08 IST

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने रविवार सपा उम्मीदार और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। वहीं सपा उम्मीदवार ने कहा है कि कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी का पैसा बांटते हुए पकड़े गए उनके पास से जो डायरी बरामद हुई है उस पर सुशील सिंह का पोस्टर लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देचंदौली के सपा उम्मीदवार मनोज डब्लू पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप लगाया हैमामले में सपा उम्मीदवार पर कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने सैयदराजा थाने तहरीर दी हैसपा उम्मीदवार ने कहा कि कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह का पैसा बांटते हुए पकड़े गए

चंदौली (Chandauli) से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार मनोज डब्लू पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामला रविवार का है। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने रविवार सपा उम्मीदार और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। वहीं मामले में कार्रवाई को लेकर चंदौली के भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह भी दिग्विजय पांडेय के साथ थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। 

दिग्विजय पांडेय के मुताबिक, रविवार शाम को सपा उम्मीदवार मनोज 10-12 समर्थकों के साथ उनके पास आए और गलत आरोप लगाकर उन्हें पीटने लगे। पांडेय का कहना है कि सपा उम्मीदवार ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। मामला शनिवार को शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने कहा कि वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि सपा उम्मीदवार शनिवार को भी किसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। एक महिला के घर में भी घुस गए थे। लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

उधर, आरोपों पर सपा उम्मीदवार मनोज ने कहा कि रनिया गांव में कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी का पैसा बांटते हुए पकड़े गए उनके पास से जो डायरी बरामद हुई है उस पर सुशील सिंह का पोस्टर लगा है। उन्होंने आगे कहा कि एक लिफाफे में कुछ पैसे भी मिले हैं। मैं लगातार पुलिस को दारु, मुर्गा बांटने की सूचना दे रहा हूं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचंदौलीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो