लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: तेज रफ्तार में आ रही पिकअप जीप ने 8 लोगों को मारी टक्कर, 6 की हुई मौके पर मौत 2 घायल, सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 12:31 IST

मामले में बोलते हुए चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र राय ने कहा कि सभी मृतक और घायल बांदा जिले के जारी गांव के रहने वाले हैं। ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने रौली कल्यानपुर गांव आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचित्रकूट जिले में एक पिकअप जीप ने आठ लोगों को टक्कर मार दी है। इस टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं दो लोगो के घायल होने की भी बात सामने आई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्यानपुर गांव में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित पिकअप जीप ने सड़क किनारे बैठे आठ लोगों को टक्कर मार दी। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। सीएम योगी ने इस घटना पर दुख जताया है और मुआवजे का भी एलान किया है। 

सीएम योगी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने जनपद चित्रकूट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

8 लोगों की हुई है मौत 

चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र राय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बांदा की ओर से चित्रकूट आ रही टमाटर से लदी तेज रफ्तार पिकअप जीप ने रौली कल्यानपुर गांव में सड़क किनारे बैठे आठ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेश, अरविंद, रामस्वरूप और सोमदत्त की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि भानुप्रताप ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

मृतक शादी में शामिल होने आए थे

शैलेन्द्र राय ने यह भी बताया है कि भगवानदास (45) और रामनारायण (50) की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। एएसपी ने बताया कि सभी मृतक और घायल बांदा जिले के जारी गांव के रहने वाले हैं। ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने रौली कल्यानपुर गांव आए थे। वहीं जीप चालक को भी पकड़ लिया गया है। 

सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

वहीं, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में गहरा दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए