लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ को कोरोना हुआ, मंत्री आशुतोष टंडन सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर भी संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2021 13:38 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमति हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यमाथ ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी हैयोगी आदित्यनाथ के अनुसार कुछ शुरुआती लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया थायूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी चपेट में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से दी गई है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि वे अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही उन सभी लोगों के अपना टेस्ट कराने की भी गुजारिश की जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं।

सीएम योगी कल ही मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद ऐहतियात के तौर पर आइसोलेशल में चले गए थे। हालांकि, अब खुद सीएम की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आज ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। 

अखिलेश यादव हाल में उत्तराखंड गए थे जहां उन्होंने हरिद्वार में जारी कुंभ मेले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई साधु-संतो से भी मुलाकात की थी। उन्होंने यहीं कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज से भी मुलाकात की थी।

यूपी में रोज टूट रहे कोरोना के रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिमों में काफी तेजी आई है। प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नए मामले सामने आए। वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। 

इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 15,353 नए मामले आए थे और 12 अप्रैल को संक्रमण से सबसे 72 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में अब तक 9,309 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 18 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। 

इसके अलावा कानपुर नगर में 10, प्रयागराज में आठ, गौतम बुद्ध नगर, रायबरेली तथा संभल में चार-चार मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा 5382 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा