लाइव न्यूज़ :

यूपी: कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा, 20 लोगों के मारे जाने की आशंका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: January 11, 2020 00:22 IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक ट्रक और बस की भिड़ंत में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय माीडिया के मुताबिक, बस और ट्रक आपस में सामने से भिड़ गए और दोनों में दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसास्लीपर बस और ट्रक की सामने से भिड़ंतहादसे के बाद दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे, कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार (10 जनवरी) को एक ट्रक और एक बस की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए और धू-धूकर जल उठे। इस हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय माीडिया के मुताबिक, स्लीपर बस हादसे की शिकार हुई, जिसमें कई यात्री सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि कई यात्री बस से निकल नहीं पाए और उसमें जलने से उनकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इस भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दी गई। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव धिलोई के पास हुआ। कहा जा रहा है कि फर्रुखाबाद की 'विमल बस सर्विस' की बस हादसे का शिकार हुई। हादसे के बाद फौरन फायर बिग्रेड को बुलाया गया। कहा जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, बस में लगभग 75-80 यात्री सवार थे। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, स्लीपर बस यूपी के फर्रुखाबाद से छिबरामऊ होते हुए राजस्थान के जयपुर जा रही थी। वहीं, ट्रक कन्नौज के बेवर से कानपुर की ओर जा रहा था। हादसा शाम के करीब आठ बजे जीटी रोड पर हुआ। हादसे का कारण कोहरा और बस ड्राइवर का लापरवाही बताई जा रही है।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 21 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें जलती हुई बस से जान बचाने के लिए कूदे करीब 10 से 12 लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी रामनरेश अग्निहोत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कन्नौज के जिलाधिकारी से दुर्घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। इस बीच कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि 21 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

एसपी कन्नौज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने लखनऊ में कहा कि ऐसा लगता है कि डीजल टैंक में विस्फोट हुआ और उसके कारण बस में आग लग गई। डीजीपी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों को बचाने की है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार