लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2022: कल पेश होगा योगी 2.0 का पहला बजट, जानिए क्या हो सकता है खास

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 11:04 IST

26 मई यानी गुरुवार को पूर्वाह्न बजट का प्रस्तुतीकरण होगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तथा अन्य विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। वहीं, 27 मई यानी शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और अन्य विधायी कार्य होंगे, जबकि 28 मई यानी शनिवार को बजट पर साधारण चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ हुई थी।यूपी की लगातार दूसरी बार कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाले हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दौरान वित्त वर्ष 2022-2023 का बजट भी पेश किया जाएगा। ऐसे में राज्य में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद ये पहला बजट सत्र है। वहीं, 26 मई यानी गुरुवार को पूर्वाह्न बजट का प्रस्तुतीकरण होगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तथा अन्य विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। 

मालूम हो, यूपी की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ हुई थी। वहीं, यूपी की लगातार दूसरी बार कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में लगभग छह लाख करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि जनता को इस बार के बजट से बिजली में कुछ राहत मिल सकती है। 

विशेष सचिव दुबे द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 27 मई यानी शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और अन्य विधायी कार्य होंगे, जबकि 28 मई यानी शनिवार को बजट पर साधारण चर्चा होगी। रविवार को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। अधिसूचना के अनुसार, 30 मई यानी सोमवार को बजट पर साधारण चर्चा होगी और 31 मई यानी मंगलवार को बजट पर साधारण चर्चा, बजट के अनुदानों की मांगों पर विचार एवं मतदान होगा तथा अपराह्न तीन बजे बजट पारित किया जाएगा। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :यूपी बजटयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज