लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सीनियर को कॉल कर कहा, सर बीजेपी के लोग मुझे थप्पड़ मार रहे हैं, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 08:31 IST

उत्तर प्रदेश प्रखंड चुनाव के दौरान भारी हिंसा की खबरें आ रही है , जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें एक पुलिस अधिकारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सर बीजेपी के लोगों ने मुझे थप्पड़ मारा है ।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच होगी प्रखंड चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारी ने कॉल पर की थप्पड़ मारने की शिकायत पुलिस ने कहा कि लोगों को रोकने पर उन्होंने पत्थरबाजी और गोलीाबरी की

लखनऊ : आमतौर पर पुलिस असहाय नहीं होती है लेकिन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपने सीनियर से कॉल पर इस बात की  शिकायत है कि राज्य में स्थानीय चुनावों के दौरान आदेशों को नहीं माना जा रहा है । अब अधिकारी का यह वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । आपको बता दें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव है । उसके मद्देनजर यूपी में प्रखंड चुनावों में झड़प की खबरें आ रही है । 

इस वीडियो में ईटावा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'सर ये लोग ईट-पत्थर फेंक रहे हैं' ।  एक अन्य वीडियो में पुलिस अधिकारी को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे और सरिता भदौरिया से हाथ जोड़कर बात करते हुए सुना जा सकता है । इसमें यह सुनाई दे रहा है कि श्री धाकरे चिल्लाकर कह रहे हैं कि आप सब यह कर रहे हैं । वहीं पुलिस अधिक्षक कुमार कहते हैं कि' सर वे मुझे थप्पड़ मार रहे हैं' । तब भाजपा नेता ने जवाब दिया कि 'कोई आपको थप्पड़ नहीं मार रहा है' । पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'उन्होंने ऐसा किया है सर , जब हमने उन्हें पीछे हटने को कहा' । 

वहीं इस मामले में स्थानीय नेता भदौरिया , जिसाक पुलिस कॉल में जिक्र किया गया था । उन्होंने पुलिस को थप्पड़ मारे जाने की बात से इनकार किया । उन्होंने कहा कि 'मैं यहां किनारे पर थी । पुलिस हमारे साथ संघर्ष कर रही थी । इस बीच हमारे जिला प्रमुख भी सड़क पर गिर गए '। बताया जा रहा है कि इटावा उन 17 जिलों में से एक है, जहां प्रखंड चुनाव के दौरान हिंसा हुई थी । 

मीडिया से बात करते हुए इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि  जब भीड़ को मतदान केंद्र के पास आने से रोकने के लिए कहा गया , तो उनकी तरफ से पथराव और गोलीबारी शुरू कर दी गई । हमारे पास सभी सीसीटीवी फुटेज हैं । चुनाव खत्म होने के बाद मामले की जांच की जाएगी । जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा । 

वहीं एक अन्य वीडियो में उन्नाव में एख टीवी पत्रकार को एक वरिष्ठ नौकरशाह द्वारा बेरहमी से पीटा गया । उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह 11 बजे ब्लॉक पंचायत प्रमुखओं के लिए मतदान शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे खत्म हुआ । इसेक तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई । इस बीच व्यापक धांधली औऱ झड़पों की खबरें आई ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पंचायत चुनाववायरल वीडियोup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप