लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे की दबंगई, दलित रजिस्ट्रार कानूनगो को पीटा, हंगामा, FIR दर्ज

By भाषा | Updated: February 20, 2020 12:19 IST

सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह सहित तीन के विरुद्ध नामजद व आठ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की बलवा, मारपीट, अपशब्द कहने और सरकारी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप की धारा तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धारा में बुधवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो ने इन्कार किया तो उनके साथ गालीगलौज व मारपीट की।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे और उनके समर्थकों के विरुद्ध एक दलित रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट करने के मामले में बलवा, मारपीट करने व दलित उत्पीड़न के आरोप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बैरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो बैरिया राधेश्याम राम की शिकायत पर बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह सहित तीन के विरुद्ध नामजद व आठ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की बलवा, मारपीट, अपशब्द कहने और सरकारी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप की धारा व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धारा में बुधवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि हजारी सिंह व उनके सहयोगियों पर आरोप है कि इन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो पर रेवती विकास खण्ड के झरकटहा ग्राम पंचायत के बीएलओ को बदलने के लिए दबाव बनाया व जब रजिस्ट्रार कानूनगो ने इन्कार किया तो उनके साथ गालीगलौज व मारपीट की। त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएसपीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार