लाइव न्यूज़ :

यूपी: लखनऊ समेत नोएडा व गाजियाबाद में सभी स्कूलें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2022 09:08 IST

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बारिश के चलते पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मौसम विभाग ने लखनऊ में 10 अक्टूबर (सोमवार) के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। नोएडा और गाजियाबाद जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

नोएडा (उप्र), 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत नोएडा और गाजियाबाद जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।  कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

रविवार को जारी एक बयान में लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के हवाले से कहा गया कि लखनऊ के समस्त क्षेत्र में नौ अक्टूबर (रविवार) सायंकाल से हो रही मूसलाधार बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा 10 अक्टूबर (सोमवार) के लिए जारी चेतावनी के दृष्टिगत सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के शहरी एवं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बारिश के चलते पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। जिले में बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे। वहीं गाजियाबाद में भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की। इस संबंध में रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने भी एक आदेश जारी किया था। आदेशानुसार, 11 अक्टूबर को सभी स्कूल अपने निर्धारित समयानुसार खुलेंगे।

टॅग्स :लखनऊनॉएडागाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos