लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कल तक आएंगी लॉकडाउन 5 की नई गाइडलाइंस

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 31, 2020 14:50 IST

इन गाइडलाइंस पर फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव का कहना है कि भारत सरकार से लॉकडाउन के बारे में नई गाइडलाइन्स मिल गई हैं, उन पर जरूरी विचार-विमर्श के बाद हरियाणा सरकार जरूरी निर्देश कल तक जारी करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से हरियाणा में अब तक 20 लोगों की मौत हुई हैं.गृह मंत्रालय देश के निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की.

नई दिल्ली:  लॉकडाउन 5 के लिए कल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नये दिशा निर्देश जारी कर दिए. इन गाइडलाइन्स पर फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव का कहना है कि भारत सरकार से लॉकडाउन के बारे में नई गाइडलाइन्स मिल गई हैं, उन पर जरूरी विचार-विमर्श के बाद हरियाणा सरकार जरूरी निर्देश कल तक जारी करेगी। जब तक हरियाणा सरकार और ज़िला प्रशासन की नई हिदायतें नहीं आती, तब तक पुरानी हिदायतों पर काम जारी रहेगा. 

यशपाल यादव ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार के नए निर्देश नहीं आएंगे, तब तक मौजूदा गाइडलाइन्स लागू रहेंगी. दिल्ली HC और हरियाणा के गृह मंत्रालय ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे, उनके आधार पर राज्य में एक ज़िले से दूसरे ज़िले और हरियाणा से दूसरे राज्य में आवागमन जारी रहेगा. यशपाल यादव का कहना है कि जिला प्रशासन, अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के साथ भी चर्चा कर रहा है. 

हम इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश कल तक जारी करेंगे.  हरियाणा में कोरोनावा वायरस के कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 973 है और 971 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की वजह से हरियाणा में अब तक 20 लोगों की मौत हुई हैं.

 

लॉकडॉउन 5 में क्या खुला क्या बंद 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आठ जून से लागू होने वाले नये दिशानिर्देशों का शनिवार को एलान कर दिया. इस चरण में देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन में काफी छूट दी गयी है तथा इसके तहत शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी। किंतु देश के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन होता रहेगा.

गृह मंत्रालय देश के निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की. साथ ही कहा कि आठ जून से आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटेलिटी) सेवाओं, होटलों और शॉपिंग मॉल को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति होगी. किंतु स्कूल और कॉलेजों को खोलने के बारे में राज्य सरकारों के साथ जुलाई में विचार विमर्श कर निर्णय किया जाएगा.

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियाफरीदाबादहरियाणामनोहर लाल खट्टरमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला