लाइव न्यूज़ :

खून से खेती, जुमलाजीवी, दोहरा चरित्र से लेकर जयचंद और शकुनी तक, किन-किन शब्दों का संसद में नहीं प्रयोग कर सकेंगे सांसद, देखें लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2022 13:24 IST

लोकसभा सचिवालय ने ‘असंसदीय शब्द 2021' शीर्षक से ऐसे शब्दों और वाक्यों की लिस्ट जारी की है, जिनका इस्तेमाल संसद में कार्यवाही के दौरान नहीं किया जा सकेगा। इसे असंसदीय माना जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में अब सांसद चर्चा में हिस्सा लेते हुए जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चाण्डाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिठ्ठू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ऐसे शब्दों के प्रयोग को अमर्यादित आचरण माना जायेगा और वे सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे। 

लोकसभा सचिवालय ने ‘असंसदीय शब्द 2021' शीर्षक से ऐसे शब्दों और वाक्यों का नया संकलन तैयार किया है जिन्हें ‘असंसदीय अभिव्यक्ति’ की श्रेणी में रखा गया है। 

संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सदस्यों के उपयोग के लिये जारी किये गए इस संकलन में ऐसे शब्द या वाक्यों को शामिल किया गया है जिन्हें लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों के विधानमंडलों में वर्ष 2021 में असंसदीय घोषित किया गया था।

इसके अलावा ‘अध्यक्षीय पीठ पर आक्षेप’ को लेकर भी कई वाक्यों को असंसदीय अभिव्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है। इसमें ‘आप मेरा समय खराब कर रहे हैं, आप हम लोगों का गला घोंट दीजिए, चेयर को कमजोर कर दिया है और यह चेयर अपने सदस्यों का संरक्षण नहीं कर पा रही है, आदि शामिल हैं। अगर कोई सदस्य पीठ पर आक्षेप करते हुए यह कहते हैं कि ‘‘ जब आप इस तरह से चिल्ला कर वेल में जाते थे, उस वक्त को याद करूं या आज जब आप कुर्सी पर बैठें हैं तो इस वक्त को याद करूं’...तब ऐसी अभिव्यक्त को असंसदीय मानते हुए इन्हें रिकार्ड का हिस्सा नहीं माना जायेगा।

इस संकलन में अंग्रेजी के कुछ शब्दों एवं वाक्यों को भी शामिल किया गया है जिनमें ‘ आई विल कर्स यू’, बिटेन विद शू’, बिट्रेड, ब्लडशेड, चिटेड, शेडिंग क्रोकोडाइल टियर्स, डंकी, गून्स, माफिया, रबिश, स्नेक चार्मर, टाउट, ट्रेटर, विच डाक्टर आदि शमिल हैं। 

देखें किन-किन शब्दों का संसद में नहीं प्रयोग कर सकेंगे सांसद

- जुमलाजीवी- बालबुद्धि- शर्मिंदा- दुर्व्यवहार- विश्वासघात- भ्रष्ट- नाटक- पाखंड- अक्षम- धोखा- अराजकतावादी- शकुनी- तानाशाह- तानाशाही- जयचंद- विनाश पुरुष- खालिस्तानी- खून से खेती- दोहरा चरित्र- निकम्मा- नौटंकी- ढिंडोरा पीटना- बहरी सरकार- चमचा- चमचागिरी- चेला- बचकानापन- कायर- अपराधी- अपमान- गुंडागर्दी- भ्रामक- झूठ- असत्य- गदर- गिरगिट- गुंडे- अपमान- अहंकार- काला दिन- काला बाजारी- खरीद-फरोख्त

अंग्रेजी के ये शब्द भी असंसदीय

- ब्लडशेड- ब्लडी- बेट्रायेड- अशेम्ड- अब्यूज्ड- चीटेड

- कोविड स्प्रेडर- स्नूपगेट- अनार्किस्ट- डिसग्रेस- कावर्ड- क्रिमिनल- मिसलीड- इनकॉम्पिटेंट- हिपोक्रेसी- हूलीगनिज्म- आई विल कर्स यू- बिटेन विद शू- शेडिंग क्रोकोडाइल टियर्स- गून्स- माफिया- ट्रेटर

असंसदीय अभिव्यक्ति के संकलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यवाही में शामिल नहीं किये गए कुछ शब्द या वाक्यों को भी रखा गया है जिनमें बॉबकट हेयर, गरियाना, अंट-शंट, उच्चके, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे आदि शामिल हैं। इसमें राजस्थान विधानसभा में असंसदीय घोषित कुछ शब्दों को भी रखा गया है जिसमें कांव कांव करना, तलवे चाटना, तड़ीपार, तुर्रम खां तथा झारखंड विधानसभा में अससंदीय घोषित ‘कई घाट का पानी पीना, ठेंगा दिखाने का कार्य आदि शामिल है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलराज्य सभासंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो