लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने ‘इंजीनियरिंग रिसर्च बिल्डिंग’ का नाम डॉ दुर्गा डी अग्रवाल एवं सुशीला अग्रवाल रखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 12:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद दुर्गा अग्रवाल 1968 में ह्यूस्टन आए थे।उन्होंने यू एच कुलेन कालेज आफ इंजीनियरिंग से औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और पीएचडी किया।

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की एक इमारत का नाम बदल कर भारतीय-अमेरिकी दंपति डॉ दुर्गा एवं सुशीला अग्रवाल के नाम पर रखा गया है। विश्वविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों एवं शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में इस जोड़े के योगदान को मान्यता देने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

विश्वविद्यालयों के अधिकारियों ने बताया कि ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी 1927 में स्थापित किया गया सार्वजनिक शोध महाविद्यालय है। विश्वविद्यालय ने अपनी ‘इंजीनियरिंग रिसर्च बिल्डिंग’ का नाम 26 अप्रैल को डॉ दुर्गा डी अग्रवाल एवं सुशीला अग्रवाल के नाम पर रख दिया।

इमारत का नाम उनको समर्पित किए जाने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मूल की अमेरिकी कुलपति एवं विश्वविद्यालय की प्रमुख रेणु खातोर, भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अनुपम रे, भारतीय समुदाय के सदस्य, विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित थे। 

योगदान को मिला सम्मान

विश्वविद्यालय की भारतीय अमेरिकी अध्यक्ष रेणु खटोर ने बताया कि इंजीनियरिंग अनुसंधान इमारत को दुर्गा डी अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल का नाम दिया जाएगा, जिन्होंने कालेज को बड़े पैमाने पर अनुदान दिया है। इस इमारत की कुल लागत पांच करोड़ दस लाख अमेरिकी डालर है। इसे 2017 में खोला गया था। इस इमारत के एक तल को पहले ही इस दंपति का नाम दिया जा चुका है।

दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद दुर्गा अग्रवाल 1968 में ह्यूस्टन आए थे। उन्होंने यू एच कुलेन कालेज आफ इंजीनियरिंग से औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और पीएचडी किया। अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को मेरा संदेश यही है कि हमेशा आशावादी रहें। कोई भी व्यक्ति कठिन परिश्रम ,लगन और समर्पण भावना से किसी मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है।

टॅग्स :अमेरिकाइंडियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज