लाइव न्यूज़ :

यूनिटेक के चंद्रा बंधुओं को तिहाड़ से मुंबई की जेलों में किया गया स्थानांतरित

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:39 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को यहां तिहाड़ जेल से मुंबई की ऑर्थर रोड जेल और तलोजा केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने पुष्टि की है कि चंद्रा बंधुओं को शनिवार को स्थानांतरित किया गया। गोयल ने कहा, ‘‘संजय और अजय चंद्रा, दोनों को पुलिस की पहरेदारी में शनिवार सुबह ट्रेन से मुंबई ले जाया गया। वे मुंबई पहुंच गए और रविवार तड़के उन्हें वहां की जेलों में भेज दिया गया।’’ न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा था कि संजय और अजय के आचरण तथा जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पेश दो रिपोर्ट में आदेशों के उल्लंघन तथा न्यायालय के क्षेत्राधिकार को कमतर करने संबंधी ‘‘गंभीर एवं व्यथित करने वाले’’ मुद्दे उठाए गए हैं। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में हम दोनों आरोपियों-अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को तिहाड़ जेल से ऑर्थर रोड जेल, मुंबई और तलोजा केंद्रीय जेल, मुंबई स्थानांतरित करने का निर्देश देते हैं।’’ न्यायालय ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से कहा कि वह चंद्रा बंधुओं से मिलीभगत के मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों के आचरण की व्यक्तिगत रूप से तत्काल जांच शुरू करें और चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएल्गर परिषद मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने आनंद तेलतुम्बडे को दो दिनों के लिए मां से मिलने की अनुमति दी

भारतयूनिटेक: न्यायालय ने तिहाड़ के अधिकारियों को ‘बेशर्म’ बताते हुए पुलिस आयुक्त को जांच का आदेश दिया

भारतउच्चतम न्यायालय ने यूनिटेक मामले में चंद्रा बंधुओं को महाराष्ट्र स्थित जेलों में भेजने का आदेश दिया

भारतशाम छह बजे के मुख्य समाचार

भारतईडी ने यूनिटेक संस्थापकों के गुप्त भूमिगत कार्यालय का खुलासा किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज