लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, हाथ जोड़कर पानी में खड़े होकर सीएम जगन मोहन रेड्डी से की यह अपील

By आजाद खान | Updated: October 21, 2022 15:44 IST

बताया जा रहा है कि एक विवाद में नदी पर पुल से जुड़ने वाली सड़क का एक छोटा सा हिस्सा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों के अनोखा प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे किताब लिए हुए सीएम जगन रेड्डी से सड़क बनवाने की अपील कर रहे है। ये बच्चे पानी में खड़े होकर अपनी बात रख रहे है।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के नरसीपट्टनम नगर पालिका के लिंगपुरम गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरहा नदी में कुछ बच्चे खड़े सीएम जगन मोहन रेड्डी से रोड़ बनवाने की अपील कर रहे है। 

जारी वीडियो में कुछ बच्चों को देखा गया है जो हाथ जोड़ कर सीएम जगन मोहन रेड्डी से अपील कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ आदिवासी बच्चे जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों ही शामिल थी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से कुछ अपील कर रही है। वे पानी में खड़े हो कर हाथ जोड़े हुए है और अपनी बात कह रहे है। बच्चों को स्कूल ड्रेस में देखा गया है और उनके हाथ में किताबें भी देखी गई है। 

28 सेकेंड के इस वीडियो में  बच्चों ने यह अपील की है कि उनके गांव तक सड़क बनाई जा ताकि वे सही से स्कूल जा सके। बच्चों ने यह भी कहा कि उनके गांव में सड़क न होने के कारण बरसात में उन्हें काफी दिक्कत होती है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि लिंगपुरम गांव में करीब 500 आदिवासी रह रहे है। ऐसे में एक मुकदमेबाजी के चलते नदी के पुल का एक हिस्सा अभी तक बना नहीं है, इस कारण इलाके के बच्चों को वरहा नदी पार कर उन्हें स्कूल जाना पड़ता है। यही नहीं लिंगपुरम गांव की सड़क को लेकर भी इनकी शिकायत है और ये चाहते है कि सड़क भी पुल के साथ बन जाए। 

यह समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब बरसात का मौसम आ जाता है। ऐसे में पुल का हिस्सा नहीं बनने पर बच्चों ने इस अनोखे तरीके से इसे पूरा करने की अपील की है। गौरतलब है कि बच्चों ने जिला कलेक्टर के साथ सीएम जगन रेड्डी से भी इस पुल के साथ गांव के सड़क को भी बनाने की अपील की है।  

टॅग्स :आंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddyवायरल वीडियोBridgewater
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी