लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:47 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यात्रा भिवाड़ी के अलवर बाईपास से शुरू हुई। यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उसके बाद यात्रा भिवाड़ी में पार्टी कार्यालय पहुंची। केंद्रीय मंत्री यादव ने वहां सभा को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत को 'आत्मनिर्भर भारत' में बदल रही है। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां मुख्यंमत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कुर्सी (मुख्यमंत्री पद) को लेकर लड़ाई है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि राज्य में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। इसके बाद उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वाहन में आगे की यात्रा फिर से शुरू की। यादव के साथ साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेता भगवा रंग में रंगे वाहन पर सवार हुए। यात्रा के शाम तक जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यादव इस यात्रा में शुक्रवार को जयपुर जिले और शनिवार को अजमेर जिले में जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला