लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के विवादित बोल- 'इतने बड़े देश में होती रहती हैं रेप की एक-दो घटनाएं'- पढ़ें पूरा बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2018 09:15 IST

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: देश में बच्चियों से रेप के मामले पर एक तरफ मोदी सरकार कड़ा कानून लाने जा रही है। ऐसे में  केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। 

उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि  भारत जैसे बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हो जाती हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि एक-दो घटनाओं का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। 

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: दुनिया भर के 600 शिक्षाविदों का PM मोदी को खुला पत्र, चुप्पी पर उठाए सवाल

 इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कभी-कभी रोका नहीं जा सकता, लेकिन फिर भी सरकार हर जगह तत्परता से सक्रिय है और बखूबी अपना काम कर रही है। उनका ये विवादित बयान उस समय आया है जब देशभर में कठुआ और उन्नाव रेप पर न्याय के लिए प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में उनके इस बयान के बादल उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। फिलहाल बीजेपी की तरफ से उनके इस बयान पर कोई सफाई नहीं आई है।

पूर्व नौकरशाहों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- रेप पीड़ितों के परिवारों से माँगें माफी

जम्मू- कश्मीर के कठुआकि 8 साल की बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी इसी तरह से युवती के साथ गैंगरेप हुआ, पीड़िता ने उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जबकि फिलहाल कुलदीप सेंगर सीबीआई की गिरफ्त में हैं।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार