लाइव न्यूज़ :

अब सोरम में ग्रामीणों के विरोध को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिया नया मोड़, बोले- मस्जिद से ऐलान के बाद हुई घटना

By भाषा | Updated: February 24, 2021 08:31 IST

सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का गांव के लोगों ने भारी विरोध किया था, जिसके बाद कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्तों ने विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव बालियान ने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह भी मंगलवार को घटना में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे।

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि यह घटना विपक्षी दल की पूर्वनियोजित साजिश थी और एक मस्जिद से किए गए ऐलान के जरिए उन्हें उकसाया गया।

सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए थे।

स्थानीय सांसद बालियान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह भी मंगलवार को घटना में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे।

बालियान ने आरोप लगाया, ‘‘झड़प में शामिल लोग किसान नहीं बल्कि रालोद के पदाधिकारी थे। यह पूर्वनियोजित झड़प थी, वरना सोशल मीडिया पर वीडियो तत्काल कैसे सामने आए या रोलाद नेता के ट्वीट तत्काल कैसे सामने आए।’’ भाषा शफीक अमित अमित

टॅग्स :संजीव बालियानमुजफ्फरपुरअजित सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar: फीस जमा नहीं कर पाया छात्र, परीक्षा में बैठने से रोका; आत्मदाह करने की कोशिश

ज़रा हटकेकोर्ट में पति-पत्नी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले घूंसे और बेल्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सांसे रोक देने वाला एक्सीडेंट, ट्रक और कार में टक्कर, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम