लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मांग का समर्थन करते हुए कहा, "राज ठाकरे अयोध्या यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से मांगे माफी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 17, 2022 15:30 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे अयोध्या दौरे से पहले उन उत्तर भारतीयों से मांफी मांगे, जिन्हें मनसे कार्यकर्ता मुंबई में प्रताड़ित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे 5 जून को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने वाले हैंकेंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से मांफी मांगेयूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहले इस माामले में राज ठाकरे को चेतावनी जारी कर चुके हैं

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यूपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे अयोध्या दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से मांफी मांगे, जिन्हें मनसे कार्यकर्ता मुंबई में प्रताड़ित करते हैं। 

मनसे प्रमुख ने महाराष्ट्र में हिंदुत्व की राजनीति को अलग धार देते हुए ऐलान किया था कि वो आगामी 5 जून को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। सत्ताधारी शिवसेना को मात देने के लिए राज ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र में बेहद आक्रामाक राजनीति कर रहे हैं, जिसके कारण सूबे कि सियासत में अच्छा-खासा बवाल मचा हुआ है। 

राज ठकरे की अयोध्या यात्रा पर टिप्पणी करने के साथ ही आरपीआई (ए) नेता रामदास अठावले ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की उस मांग का समर्थन किया, जिसमें भाजपा नेता दानवे ने कहा था कि महाराष्ट्र को एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री अठालवे ने कहा कि वो भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की इस मांग से सहमत हैं कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री किसी ब्राह्मण को बनना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "अगर महाराष्ट्र को "ब्राह्मण मुख्यमंत्री" मिलता है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अठावले ने केंद्रीय मंत्री दानवे की उस बात से भी सहमति जताई कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करके भारी भूल की है।

इसके साथ ही अठावले ने कहा कि साल 2024 में आरपीआई (ए) भाजपा के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतकर महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनाएंगे।  

वहीं अगर राज ठाकरे की प्रस्तावित 5 जून की अयोध्या यात्रा की बात करें तो यूपी से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले में राज ठाकरे को पहले से चेतावनी दे रखी है कि वो जब तक उत्तर भारतीयों को "अपमानित" करने के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

मालूम हो कि मनसे ने साल 2008 में 'मराठी मानुस' की बाच उठाते हुए मुंबई में एक आंदोलन शुरू किया था, जिसमें मनसे कार्यकर्ताओं ने रेलवे की परीक्षा देने आये उत्तर भारतीयों पर हमले किये थे और उन्हें वापस खदेड़ दिया था। वहीं बीते महीने भी राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने की अपनी ने मांग को लेकर भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक हो गये थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Ramdas Athawaleमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाMaharashtra Navnirman SenaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी