लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली भारी जीत के लिए दिया जनता को धन्यवाद, कहा-मोदी के विकास की जीत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2024 17:07 IST

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ जीत भाजपा और एनडीए को मिली है। जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उसमें भी भाजपा ने अपार जीत हासिल की है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में चारों सीटों पर हुई एनडीए की जीत के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली अप्रत्याशित पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और विश्वास की यह जीत है। पटना आते ही रविवार को उन्होंने कहा कि एनडीए को शानदार जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांव-गांव और जन-जन तक विकास पहुंचाया है। महाराष्ट्र और बिहार चुनाव का बेहतर परिणाम उसका असर है। इस देश के लोगों ने पीएम मोदी के विकास में विश्वास जताया है।

नित्यानन्द राय ने कहा कि महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ जीत भाजपा और एनडीए को मिली है। जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उसमें भी भाजपा ने अपार जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास की गंगा को घर-घर तक पहुंचाया है। लोगों ने बिहार में मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों को काफी सराहा और उसमें विश्वास जताया है। जो सीटें एनडीए के पास नहीं थी, उसको भी एनडीए ने जीता है। 2025 के चुनाव का यह संकेत है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। हम लोग अपार जन समर्थन मिलेगा और रिकॉर्ड हम लोग जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। 

झारखंड की हार पर नित्यानंद राय ने कहा कि झारखंड में जो हार हुई है, उसे हार नहीं कह सकते हैं। बहुत सारी नई सीटों को हम लोगों ने जीता है। पुरानी सीट अच्छी संख्या में हम लोग जीत नहीं पाए हैं। जीते जरूर है, कहीं ना कहीं वहां के स्थानीय विधायकों के प्रति एंटी इनकंबेंसी फैक्टर से हार हुई है। लेकिन, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। 

वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि झारखंड के बाद बिहार की बारी है। बिहार में 2025 में सरकार बनाएंगे। इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है, जो बिल्कुल बिहार की राजनीति की समझदारी नहीं रखता है। उनका बिहार में सूपड़ा साफ हो गया है। उनकी अपनी सीट जो वह नहीं बचा पाए हैं, जिसे एनडीए ने जीत लिया है। एनडीए चारों के चारों सीट जीत गई है, अभी भी अहंकार है। तेजस्वी चिंता मत कीजिए 2025 में आपका सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार की जनता ने इन उपचुनावों में परिवारवाद और जातिवाद की बजाए विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद दिया। सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं। नित्यानंद राय ने भाजपा, एनडीए को महान जीत दिलाने वाली महाराष्ट्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, महाराष्ट्र नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के अन्य कई राज्यों में भी भाजपा को बड़ी से बड़ी सफलता यह सिद्ध किया है कि विकास और राष्ट्रवाद में देश की जनता को भरोसा है।

टॅग्स :बिहारमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला