लाइव न्यूज़ :

बीएल वर्मा का दावा, बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2025 15:15 IST

Bihar:

Open in App

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक मामलों के राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और महा गठबंधन को आड़े हाथो लिया। उन्होंने बिहार में चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त होते हुए फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया। महागठबंधन घटक दलों की हुई बैठक पर उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन चाहे जितनी बैठक कर ले मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए का परचम लहराएगा। जिस तरह से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है, बिहार भी उसी रफ्तार पर आगे बढ़ेगा। 

वहीं, एनडीए के घटक दलों में चिराग पासवान की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी के सीटों के डिमांड पर कहा कि समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ  चुनाव में उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

हाल ही में लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में अपनी किस्मत आजमाने की टिप्पणी किए जाने पर वर्मा ने कहा कि चिराग पासवान तो प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए में जो भी फैसला होगा वह स्वीकार करेंगे।

उन्होंने चिराग के बिहार में उतरने पर इसे उनका निजी फैसला बताया। साथ ही नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा सबको मानना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता चन्नी द्वारा भारत द्वारा पाकिस्तान पर किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर वर्मा ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस के नेता मुझे लगता है इस प्रकार के बयान देते हैं जो पाकिस्तान कोरास आते हैं।

हमारी सेना के हौसलों को यह कमजोर करने का प्रयास करते हैं लेकिन हमारे बहादुर सेना उसके हौसले कमजोर होने वाला नहीं है। साथ ही पाकिस्तान को समय पर जवाब दिया जाएगा। अपने बिहार दौरे में बीएल वर्मा मुजफ्फरपुर के सकरा में वे आंबेडकर सम्मान अभियान विचार गोष्ठी को संबोधित किया।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहारBihar BJPचिराग पासवानजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारत अधिक खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो