लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान- यूपी में इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2022 10:17 IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को लगातार झटके लग रहे हैं क्योंकि यहां इस्तीफों का दौर जारी है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का यूपी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी दे चुके हैं इस्तीफा।10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। यहां जनता सात चरणों में वोट डालेगी। मगर चुनाव से पहले यूपी की योगी सरकार को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब कई नेता इस्तीफा देते हुए नजर आए। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) का यूपी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। 

उत्तर प्रदेश में इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं: तोमर

गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं है। बीजेपी को राज्य में हर जगह से समर्थन मिल रहा है।' अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, 'लोग हमें आशीर्वाद देंगे और बीजेपी यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने में सफल होगी।' बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफे का दौर जारी है, जहां सत्ताधारी बीजेपी के विधायक लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। 

403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरण में होना है मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद अभी बीजेपी से और भी विधायक अपना इस्तीफा दे सकते हैं। बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। वहीं, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे आएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेन्द्र सिंह तोमरयोगी आदित्यनाथस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज