लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी- मोदी सरकार में बढ़ोतरी सबसे कम

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2022 17:04 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई हुई थी. तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर हो गईं. केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर 32 रुपये उत्पाद शुल्क लगाया, दिवाली से पहले हमने इसे कम किया और दरें कम हुईं.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी भी 80 करोड़ लोगों को खाना खिला रहे हैं और टीकों की देखभाल कर रहे हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के तहत ईंधन की कीमतों में वृद्धि सबसे कम थी. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नागरिकों की आजीविका के संबंध में सहकारी संघवाद की वकालत में लगातार थे. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पुरी ने कहा कि यह (ईंधन मूल्य वृद्धि) 30 प्रतिशत है न कि 80 प्रतिशत. दशकों में मूल वेतन में वृद्धि हुई है. इसके अलावा सरकार विभिन्न श्रेणियों के तहत मुफ्त योजनाएं लेकर आई है.

उन्होंने आगे कहा कि हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं. अभी भी 80 करोड़ लोगों को खाना खिला रहे हैं और टीकों की देखभाल कर रहे हैं. यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई हुई थी. तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर हो गईं. केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर 32 रुपये उत्पाद शुल्क लगाया, दिवाली से पहले हमने इसे कम किया और दरें कम हुईं. इस दौरान पुरी ने ये भी कहा कि पीएम ने आजीविका के मुद्दे से संबंधित सहकारी संघवाद की सर्वोत्तम भावना की वकालत की है. 

उन्होंने कहा कि बोझ बंटवारा समान नहीं होना चाहिए, केंद्र ने ईंधन क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी संभाली है. राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब स्थित हैं, जिसमें बहुत सारा तेल है. रूस के साथ हमारे ऊर्जा संबंध हैं, हम उनसे कच्चा तेल खरीदते हैं लेकिन हमारा कुल आयात 0.2 फीसदी से अधिक नहीं है. अगर शर्तें सही हैं तो हम खरीदने के लिए तैयार हैं, हमें अपने हितों का ध्यान रखना होगा. 

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीक्रूड ऑयलकोरोना वायरसपेट्रोलडीजलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज