लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में लिया हिस्सा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 06:40 IST

केंद्रीय मंत्री ऐसे माहौल में पाकिस्तान दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे, जब दोनों देशों में इतना ज्यादा विवाद चल रहा हो।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च;  दिल्ली में शुक्रवार 23 मार्च को  पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित किया गया था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गए थे। गजेंद्र सिंह शेखावत ऐसे माहौल में पाकिस्तान दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे, जब दोनों देशों के रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पाक की ओर से आय दिन सीम पर सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। आए दिन पाक से घुसपैठियों का हमला हो रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर नई दिल्ली में रहने वाले पाक राजनयिकों के परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने अपने राजनयिकों के उत्पीडन का आरोप लगता हुए भारत में अगले हफ्ते होने वाले वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की नई दिल्ली में होने वाली बैठक में न शामिल होने का फैसला किया है। पाकिस्तान के इस फैसले से राजनयिक विवाद और ज्यादा बढ़ गया। इस बैठक में पाकिस्तान के मंत्री परवेज मलिक आने वाले थे। पहले तो परवेज मलिक ने इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह बैठक में जरूर शामिल होगें लेकिन अब उन्होंने इंकार कर दिया था। गौरतलब है कि 23 मार्च को लाहौर रिजोल्यूशन की याद में पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। इस पाकिस्तान रिजोल्यूशन के नाम से भी जाना जाता है।

टॅग्स :पाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब