लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की यात्रा के अहम पड़ाव को बताती किताब का सह-लेखन किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसंघ के दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदय पर प्रकाश डालती और उसके इतिहास में अहम मानी जाने वाली घटनाओं को दर्ज करती एक किताब लिखी है।

सूत्रों ने बताया कि यादव, अर्थशास्त्री इला पटनायक के साथ इस किताब के सह-लेखक हैं। यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भारतीय जनता पार्टी को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि ‘‘द राइज ऑफ द बीजेपी’’ नामक किताब के जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यह ई-कॉमर्स मंचों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

केंद्रीय मंत्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘बहुत से लोग भाजपा को 1980 से ही जानते हैं। कई अन्य 2014 से। यादव ने यह पुस्तक पाठकों को भाजपा की 1950 से 2019 तक की अनूठी यात्रा - जनसंघ से पार्टी के वर्तमान स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए लिखी है।’’

भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। सूत्रों ने कहा कि जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को कैसे अपनाया और यह राष्ट्रवाद कैसे इसके शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है, इस बारे में पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट7 रन देकर चटकाए 8 विकेट, भूटान के सोनम येशे ने T20I में बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला गेंदबाज

भारतठाणे-वसई-विरार नगर निगम चुनाव 2026ः एआईएमआईएम ने प्रत्याशी की घोषणा की, 8 उम्मीदवार उतारे, देखिए सूची

क्रिकेट177 गेंद में 200 रन, 33 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, शान ने इंजमाम को पीछे छोड़ा, पाकिस्तान की धरती पर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम

कारोबारSilver Price Today: 14,387 रुपये की तेजी, दिल्ली में चांदी 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम, जानिए गोल्ड रेट

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतBMC Elections 2026: बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, दहिसर से तेजस्वी घोसालकर को मैदान में उतारा

भारतMaharashtra: अजीत पवार ने स्थानीय चुनावों के लिए चाचा शरद के साथ गठबंधन की घोषणा की

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस