लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां में बीएससी छात्रा की जन्मदिन पार्टी में दूसरे समुदाय के युवकों को देखकर भड़के हिंदू संगठन के लोग?, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 14:58 IST

Bareilly: क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम को सूचना मिली कि दूसरा युवक वाकिफ फरार है तो पुलिस ने अभियान चलाकर उसे भी पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे छह लड़कियां और चार लड़के शामिल थे। चार लड़कों में से दो शान और वाकिफ मुस्लिम थे।हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य रेस्तरां पहुंचे। तीन लोगों के खिलाफ रविवार को शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।

Bareilly: बरेली जिला मुख्यालय में एक रेस्तरां में बीएससी (नर्सिंग) की छात्रा की जन्मदिन पार्टी में दूसरे समुदाय के युवकों को देखकर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रेमनगर इलाके के ‘द डेन कैफे एंड रेस्तरां’ में शनिवार रात हुई, जहां बीएससी (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में करीब 10 लोग मौजूद थे, जिनमें छह लड़कियां और चार लड़के शामिल थे। चार लड़कों में से दो शान और वाकिफ मुस्लिम थे।

पुलिस ने बताया कि एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की, युवकों पर ‘‘लव जिहाद’’ का आरोप लगाया और कथित तौर पर परिसर में घुसकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा तथा अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

शुरुआत में एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली ने बताया कि छात्रा प्रेमनगर के एक छात्रावास में रहती है और एक निजी कॉलेज से बीएससी (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रा ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था।

हमने प्रेमनगर में रहने वाली छात्रा की मौसी समेत उसके रिश्तेदारों को बुलाया है और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के परिजनों को भी सूचित किया गया।’’ पुलिस ने पहले शान और कैफे के कर्मचारी शैलेंद्र गंगवार के खिलाफ शांति भंग करने के लिए निवारक धाराओं के तहत चालान तैयार किया।

बाद में, जब क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम को सूचना मिली कि दूसरा युवक वाकिफ फरार है तो पुलिस ने अभियान चलाकर उसे भी पकड़ लिया। शिवम ने कहा, ‘‘शान व वाकिफ और कैफे के कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज