लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2021 14:24 IST

पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 14,281 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,28,061 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। संक्रमण के चलते 59 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 10,884 हो गई।राज्य में बीते 24 घंटे में 7,584 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

कोलकाताः केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और इसलिए 26 अप्रैल को आसनसोल में वह मतदान नहीं कर पाएंगे।

सुप्रियो दूसरी बार इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से आसनसोल क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के साथ रहेंगे और घर से स्थिति पर नजर रखेंगे। सुप्रियो ने ट्वीट किया, “मैं और मेरी पत्नी दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं। मैं दूसरी बार संक्रमित हुआ हूं।

बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा। मेरा 26 अप्रैल के चुनाव में वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था जहां ‘हताश’ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले ही अपने आतंक तंत्र को काम पर लगा दिया है।”

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “हालांकि, टीएमसी आतंक तंत्र जिनसे मैं 2014 से सही ढंग से निपट रहा हूं, वे ज्यादा खुश न हों क्योंकि मैं अपने कमरे से अपनी ड्यूटी करूंगा और वहां नौ की नौ सीट जीतने के लिए हरसंभव तरीके से अपने प्रत्याशियों के साथ मानसिक रूप से मौजूद रहूंगा।’’ आसनसोल से दो बार सांसद रहे सुप्रियो इस बार टॉलीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां मतदान पहले ही हो चुका है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos