लाइव न्यूज़ :

किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली, राहुल गांधी ने की जल्द ठीक होने की कामना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 10:11 IST

गुरुवार को खुद जेटली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “मेरा किडनी से जुड़ी बीमारी और कुछ और इन्फेक्शंस के लिए इलाज चल रहा है। इसलिए अभी मैं घर के सुविधाजनक माहौल में काम कर रहा हूं।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली इन दिनों एक बीमारी से जूझ रहे हैं। जेटलीजेटली गुर्दे से जुड़ी बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं. इलाज के लिये जल्द ही उनका आपरेशन हो सकता है। 

गुरुवार को खुद जेटली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “मेरा किडनी से जुड़ी बीमारी और कुछ और इन्फेक्शंस के लिए इलाज चल रहा है। इसलिए अभी मैं घर के सुविधाजनक माहौल में काम कर रहा हूं। आगे मेरा इलाज कैसे होगा इसका फैसला डॉक्टर करेंगे।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली, किया ये ट्वीट

ऐसे में जेटली के बिमार होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। राहुल ने ट्वीट करते लिखा है कि  मुझे यह सुनकर अफसोस है कि मैं ये सुन रहा हूं। अरुण जेटली जी मैं आपके जल्दी से ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूँ। 

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री की इस समय स्वास्थ्य जांच चल रही है। डाक्टरों ने अब तक जो संकेत दिये हैं उसके मुताबिक जेटली गुर्दे से जुड़े विकार से पीड़ित हैं। जेटली (65) को हालांकि अभी तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है लेकिन उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक बैठकों में जाने से मना किया गया है।

जेटली सोमवार से कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं। राज्यसभा के लिये दोबारा चुने जाने के बाद उन्होंने अभी तक संसद सदस्य की शपथ भी नहीं ली है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका पिछला कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। जेटली को उत्तर प्रदेश से पुन: राज्यसभा सदस्य चुना गया है। हाल ही में राज्यसभा की 58 सीट के लिये हुये चुनाव में से 53 सदस्यों ने पिछले दो दिन में सदस्यता की शपथ ले ली है। शपथ नहीं लेने वाले पांच सदस्यों में जेटली भी शामिल हैं।

टॅग्स :अरुण जेटलीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज