लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के लिए केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:24 IST

Open in App

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजनों के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। बैठक में केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और सलाहकारों तथा प्रशासकों ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की थीम को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा का ब्योरा साझा किया। इसमें केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और धरोहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अनेक अभिनव विचार प्रस्तुत किये। भल्ला ने आयोजनों के अनूठेपन पर जोर दिया जिनमें स्वतंत्रता संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख हो और सर्वोच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बयान के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया कि कार्यक्रमों को ठोस स्वरूप प्रदान किया जाए ताकि इन्हें गृह मंत्रालय के आयोजनों के कलेंडर में शामिल किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारत'मेरी जान को खतरा था': केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को प्रदान की वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

भारत30,000 लोगों से 1,500 करोड़ रुपये की ठगी, बेंगलुरु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित, गृह मंत्रालय के साइबर विंग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारतड्यूटी के दौरान विकलांग हुए CAPF कर्मियों को पूर्ण लाभ के साथ सेवा में बने रहने की होगी अनुमति

भारतइस भीषण षड्यंत्र के गुनहगारों को पकड़िए !

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत