लाइव न्यूज़ :

अमित शाह देर रात AIIMS में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ, इससे पहले 31 अगस्त को हुए थे डिस्चार्ज

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2020 07:24 IST

अमित शाह एक बार फिर एम्स में भर्ती हुए हैं। उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस से जुड़ी परेशानी है। उन्हें एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली एम्स में शनिवार देर रात कराया गया भर्तीकोरोना से ठीक होने के बाद लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर नई दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराए गए हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शाह (55) को शनिवार देर रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृह मंत्री एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती हैं।

अमित शाह को 2 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमति पाया गया था। बाद में 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही वे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना से ठीक होने के बाद अमित शाह सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से ठीक होने के 4 दिन बाद बाद वे एम्स में भर्ती हुए थे, जहां से उन्हें 31 अगस्त को छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज संभाला। 

एम्स की ओर से उस दौरान जारी बयान के अनुसार शाह को थकान और शरीर में दर्द की शिकायत थी। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने तब बताया था कि उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गोवा से लोकसभा सदस्य नाइक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। 12 अगस्त को उन्हें पणजी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?