लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2025: इस बार 14वां बजट पेश करेगी मोदी सरकार, निर्मला सीतारमण की तैयारी पूरी

By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2025 12:56 IST

Union Budget 2025: निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार, 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है

Open in App

Union Budget 2025: केंद्र की मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद बजट पेश करने वाली है। केंद्रीय बजट 2025 को 1 फरवरी को पेश किया जाना है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। सीतारमण लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने का उनका रिकॉर्ड है।

इसके साथ ही वे लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। पिछला रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।

हालांकि, देसाई ने कुल 10 बजट पेश किए, जिनमें से आठ वार्षिक और दो अंतरिम बजट थे। इस तरह वे अब तक सबसे अधिक बजट पेश करने वाले रिकॉर्डधारी बन गए हैं।

हालांकि परंपरागत रूप से वित्त मंत्री ही बजट पेश करते हैं, लेकिन भारतीय इतिहास में ऐसे भी हालात रहे हैं, जब प्रधानमंत्री को इसे पेश करना पड़ा। सबसे पहला और सबसे मशहूर उदाहरण जवाहरलाल नेहरू का था, जिन्होंने 1958 में ऐसा किया था, क्योंकि तत्कालीन वित्त मंत्री टी. टी. कृष्णमाचारी को उसी साल 12 फरवरी को मुंद्रा घोटाले के विवरण सार्वजनिक होने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके कारण नेहरू को वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालना पड़ा था।

इसी तरह, इंदिरा गांधी ने 1970 में बजट पेश किया था, जब मोरारजी देसाई ने 1969 में इस्तीफा दे दिया था और राजीव गांधी ने जनवरी और जुलाई 1987 के बीच कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय का नेतृत्व किया था, क्योंकि उन्होंने उस समय वित्त मंत्री वी.पी. सिंह को उनके पद से हटा दिया था।

केंद्रीय बजट 2025 की तारीख और समय

निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार, 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है, हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस पर पुष्टि नहीं की है।

टॅग्स :बजटनिर्मला सीतारमणबजट से उम्मीदेंमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति