लाइव न्यूज़ :

संसद के इसी मानसून सत्र में पेश हो सकता है समान नागरिक संहिता विधेयक! जानें केंद्र की तैयारी

By अंजली चौहान | Updated: June 30, 2023 16:03 IST

सरकार अगले महीने शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने पर एक विधेयक पेश कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में इस मानसून सत्र पेश हो सकता है यूसीसी बिल सूत्रों के हवाले से 17 जुलाई को शुरू होगा मानसून सत्र केंद्र सरकार समान नागरिक संहिता को देश में लागू करने की तैयारी में है।

नई दिल्ली: केंद्र की भाजपा सरकार इस मानसून सत्र के दौरान ससंद में समान नागरिक संहिता बिल को पेश कर सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने शुरू होने वाले मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने पर एक विधेयक पेश होने वाला है जिसकी तैयारी केंद्र सरकार कर रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, विधेयक को संसदीय स्थायी समिति को भेजा जा सकता है जो समान नागरिक संहिता पर विभिन्न हितधारकों की राय सुनेगी। इस बीच, इस खबर के सामने आने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और अन्य दल केंद्र पर हमला बोल रहे हैं। 

संसदीय समिति की 3 जुलाई को बैठक

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे संसदीय समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सांसदों से राय मांगी जाएगी। इस बैठक में लॉ कमीशन और कानूनी जानकार भी मौजूद होंगे। 'पर्सनल लॉ की समीक्षा' विषय के तहत समान नागरिक संहिता पर विभिन्न हितधारकों से विचार आमंत्रित किया जा रहा है।

जुलाई के तीसरे सप्ताह होगा मानसून सत्र

सूत्रों के हवाले से बताया कि मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जिसमें पुराने संसद भवन में बैठकें शुरू होंगी और बीच में नई इमारत में चलेंगी। यानी की 17 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो सकता है। यह 10 अगस्त तक चलेगा। 

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा के दौरान समान नागरिक संहिता का जिक्र किया था। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है।

पीएम मोदी ने सभी समुदायों के लोगों के लिए समान कानूनों की जोरदार वकालत की और दावा किया कि संवेदनशील मुद्दे पर मुसलमानों को उकसाया जा रहा है। यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी की वकालत की है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं।

पीएम मोदी के बयान से देश भर में बहस छिड़ गई क्योंकि कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि वह कई राज्यों में चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक लाभ के लिए यूसीसी मुद्दा उठा रहे हैं।

टॅग्स :समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)नरेंद्र मोदीसंसद मॉनसून सत्रमोदी सरकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम