लाइव न्यूज़ :

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ठाणे में बांटे जाएंगे 17 लाख तिरंगा, हजारों 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' की भी होगी नियुक्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 11:50 IST

Har Ghar Tiranga: इस पर बोलते हुए जिला अधिकारियों ने कहा कि झंडा फहराने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को बतौर 'तिरंगा स्वयंसेवक' के रुप में नियुक्त किया जाएगा। यही नहीं 80,000 छात्रों को 'तिरंगा राजदूत' के लिए भी रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'हर घर तिरंगा' अभियान के ठाणे में 17 लाख तिरंगे बांटे जाएंगे। इसके लिए जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है।यह तिरंगा घरों के साथ निजी व सरकारी भवनों में भी फहराई जाएगी।

Har Ghar Tiranga: केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मद्देनजर मनाया जा रहा है। 

तिरंगा फहराने पर क्या कहा जिला अधिकारी ने

इस पर बोलते हुए जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''ठाणे की सीमा में कुल 3,92,478 घर और 13 लाख निजी व सरकारी भवन हैं। इन संपत्तियों पर 17 लाख झंडे फहराने की योजना है।'' उन्होंने कहा कि उत्सव के मद्देनजर जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है। 

झंडा फहराने के लिए 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' कीए जाएंगे नियुक्त

ठाणे जिला परिषद (जेडपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली सतपुते ने बताया, घरों पर तिरंगा फहराने का महत्व बताने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 80,000 विद्यार्थियों को 'तिरंगा राजदूत' के रूप में नियुक्त किया गया है। 

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी

इससे पहले इस पर बोलते हुए पीएम ने कहा था, ''मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेट 'हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में में तिरंगा लगा सकते हैं।''

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवभारतनरेंद्र मोदीThane Municipal Corporationमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला