लाइव न्यूज़ :

भयावह वीडियो: बिहार के सुल्तानगंज में दूसरी बार ताश के पत्तों की तरह ढहा निर्माणाधीन पुल, इलाके में मची अफरातफरी

By आजाद खान | Updated: June 4, 2023 21:26 IST

बताया जा रहा है कि साल 2015 से बन रहे इस बुल ने कई डेडलाइन को पार कर दिया था। ऐसे में इस पुल को 2023 के अंत तक बन कर तैयार होना था, उससे पहले यह हादसा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है।यहां पर एक निर्माणधीन पुल के गिरने की बात सामने आई है। इस पुल का एक हिस्सा पिछले साल भी टूट कर गिर गया था।

पटना:  बिहार में भागलपुर जिले से एक बड़े हादसे की फुटेज सामने आई है। खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बना एक पुल देखते ही देखते पानी में गिर गया। ऐसे में वहां मौजूद स्थानीयों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर जारी कई वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे पुल का एक-एक हिस्सा पानी में गिर रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी भी मच गई थी। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद वहां काम कर रहे कई मजदूर के लापता होने की भी बात सामने आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बिहार के खगडिया जिले मे बन रहे अगुवानी पुल का आधा हिस्सा बीच नदी में भरभरा कर गिर गया है। बताया जा रहा है की परबत्ता प्रखंड में गंगा नदी में बने रहें पुल का आधा हिस्सा गिरा है। पुल गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की इस घटना के बाद कई मजदूर लापता हो गए हैं।

1710 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

गौरतलब है कि इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार के कई जिलों की दूरी कम हो जाती। सितंबर 2015 में 1710 करोड़ रुपए की लागत से पुल और एप्रोच पथ का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पूर्व में पुल का निर्माण कार्य नवंबर 2019 में पूरा करने का डेडलाइन था, जिसे बढ़ाकर जुलाई 2021 किया गया था। 

अब 2023 के अंत तक पुल के पूरा होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। बता दें कि एसपी सिंगला कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेवारी दी गई थी। इसका एक हिस्सा पहले भी गिर चूका था जिसको लेकर राज्य सरकार के काम काज पर सवालिया निशान खड़े किये जा रहे थे।

काम बंद होने के बाद गिरा था पुल- रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, करीब शाम छह बजे यह पुल गिरा है और जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस वक्त पुल पर काम बंद हो गया था। ऐसे में जब ये पुल गिरा तो पानी में कुछ दूर तक तेज लहर भी उठी थी जिसे देख स्थानीय काफी सहम गए थे। इस पुल के कई हिस्सों पर खड़े इस मंजर को देख रहे लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। 

इनपुट- (एस.पी.सिनहा. पटना)

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार